फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीएम ने बनाई सात सदस्यीय जांच कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा के सेक्टर-15 स्थित रूंगटा इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार की सुबह आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। धान की भूसी से रिफाइंड उत्पाद और पशु आहार बनाने वाली इस इकाई में आग से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम दीपक मीणा ने सात सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह कमेटी सात दिनों के अंदर डीएम को रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गोरखपुर को अध्यक्ष नामित किया गया है। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी सहजनवां, विशेष कार्याधिकारी गीडा, क्षेत्राधिकारी गीडा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा और सहायक निदेशक कारखाना को सदस्य बनाया गया है। डीएम ने निर्देश दिया है कि औद्योगिक इकाई में हुए अग्निकांड के कारणों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जांच करते हुए सात दिनों के भीतर संयुक्त जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें