तीर्थयात्रा पर गए वितरक बंधुओं का स्वागत किया गया।
गोरखपुर। अमर उजाला की विशेष योजना हमराही तीर्थ यात्रा के तहत वितरक समाज के छह लोगों को गोरखपुर यूनिट की ओर से तीर्थ यात्रा के लिए अमृतसर भेजा गया है। बुधवार को ये लोग अमृतसर पहुंचे, जहां भव्य स्वागत किया गया।
तीर्थयात्रा पर गए इन लोगों में गोरखपुर से वितरक सुमित जायसवाल की माता इंद्रा देवी और भाई सचिन जायसवाल, देवरिया से वितरक राजू यादव की माता लीलावती देवी और उनकी पत्नी अनीता देवी जबकि महराजगंज से वितरक पिंटू के पिता राधेश्याम और चौथी शामिल हैं। ब्यूरोे