गोरखपुर के जंगल धूषण के एक घर में महिला का शव पड़ा था और उससे दुर्गंध आनी भी शुरू हो गई थी। महिला के साथ रहने वाला उसका बेटा घर के पास के एक मंदिर पर बैठा था। अब ये मृत शरीर घर में कबसे पड़ा था और बेटा घर मंदिर पर कबसे जाकर बैठा था, इसे लेकर पिता खुद उलझन में पड़ गया है। क्योंकि पिता ने ये नजारा चेन्नई से गोरखपुर पहुंचने पर देखा। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगलधूण स्थित सुशांत सिटी में राम मिलन विश्वकर्मा ने अपना आवास बनवाया था। राम मिलन चेन्नई में वैज्ञानिक हैं और यहां घर पर उसका 17 वर्ष का बेटा और उनकी पत्नी रहती थी। चेन्नई से ही वो नियमित पत्नी से बातचीत करने के अलावा वीडियो कॉल के जरिए घर का हाल खबर लेते रहते थे।
इधर, तीन से चार दिनों से घर पर पत्नी और बेटा दोनों ही न तो फोन उठा रहे थे और न ही वीडियो कॉल से बात हो पा रही थी। एक-दो दिन शादी ब्याह की व्यवस्तता समझ राम मिलन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन, चार दिन होने पर राम मिलन चिंतिंत होकर सीधे पहुंचने की योजना बनाई और सोमवार की सुबह सीधे घर पहुंच गए।
पहुंचने पर देखा कि घर के अंदर से बदबू आ रही और अंदर पत्नी रीता का शव बिस्तर पर पड़ा है। इसके बाद घर में बेटे को आवाज देते हुए खोजा तो वो नहीं मिला। इसी बीच घर के पास एक मंदिर पर बेटे को देखा। बेटा मिला तो राममिलन ने उससे पूछा गया कि यहां क्यों बैठे हो तो उसने बताया कि वह घबरा गया था।
बेटे ने वहां लोगों को बताया कि चार दिन पहले उसकी मां गिर गई थी। जब वह पास पहुंचा तो सांस नहीं चल रही थी। उन्हें बिस्तर पर लिटाकर वह घबराहट में बाहर चला गया। एसपी साउथ जीतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक की सूचना के हिसाब सेमौत संदिग्ध है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।