फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए बोर्ड की बैठक के बाद तय होगी ई-लॉटरी की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जीडीए बोर्ड की बैठक के बाद खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में ई-लॉटरी की संभावना है। लॉटरी के बाद संपत्ति का आंवटन होगा। 17 अक्तूबर को बोर्ड की बैठक प्रस्तावित हैं, जिसमें कई अन्य योजनाओं पर मुहर लग सकती है। बैठक में योजना के लेआउट में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
विज्ञापन




जीडीए की ओर से लांच खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में 26 मई से 25 जून तक आवेदन का मौका दिया गया था। एलआईजी और एमआईजी फ्लैट के लिए दोगुने से अधिक आवेदन हुए हैं।
इस योजना के अधिग्रहित क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी के मकानों को सुरक्षित रखते हुए निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए थे। इसलिए इसके लेआउट में आंशिक संशोधन भी किया जाएगा। जिन आवेदकों के आवेदन में त्रुटि नहीं है उन्हें मैसेज भेजकर बताया जा रहा है कि आप का आवेदन सही पाया गया है। जल्द ही ई-लॉटरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह से हुए हैं आवेदन

संपत्ति
कुल संख्या
प्राप्त आवेदन

एमआईजी फ्लैट
560
244

एलआईजी फ्लैट
480
184

ईडब्ल्यूएस फ्लैट
560
1310

एलआईजी भूखंड
116
2399

एमआईजी भूखंड
89
1338

मिनी एमआईजी फ्लैट 420
282

एचआईजी भूखंड 106
601

राप्तीनगर न्यू रोहिणी अपार्टमेंट 616 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें