कैंपियरगंज। गौरीशंकर मंदिर परिसर में सोमवार भोर में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे तीन उच्चकों को भीड़ ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शिवपुर चौराहा निवासी धर्मेंद्र गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में पत्नी लीलावती देवी जलाभिषेक करने गई थीं। भोर में लगभग साढ़े तीन बजे वापस आते समय भगवानपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और गले से मंगलसूत्र छीन लिया। तभी पत्नी ने बाइक के पीछे बैठे युवक का शर्ट पकड़कर खींच लिया और वह गिर गया। इसके बाद दोनों युवक मंगलसूत्र लेकर बाइक से भागे लेकिन भीड़ ने उन्हें भी पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष कैंपियरगंज राकेश कुमार रोशन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।