फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 108 प्रकार के भोग से सजा घासीकटरा गणपति का दरबार

Mon, 21 Sep 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गणेश उत्सव के दौरान रविवार को शहर के विभिन्न गणपति पंडालों में श्रद्धा और भक्ति का उल्लास देखने को मिला। इसमें अलग-अलग जगहों पर भगवान गणेश को भोग अर्पित किए गए। घासीकटरा गणपति महोत्सव में भक्तों की ओर से भगवान गणेश को 108 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। वहीं, पांडेयहाता स्थित गणपति पंडाल में भी गणेश उत्सव को लेकर विशेष आयोजन किया गया। यहां भगवान गणेश को 501 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। इन पंडालों में शाम होते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। साथ ही परिवार के साथ पहुंचे लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें