मांगों को लेकर रसोइयों ने धरना दिया
गोरखपुर। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ ने रसोइयों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर रानी लक्ष्मी बाई पार्क में बुधवार को धरना दिया। सुरेन्द्र नाथ गौतम ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। उच्च न्यायालय का आदेश है कि रसोइयों का न्यूनतम मानदेय तय कर साल 2005 से जोड़कर दिया जाए। लेकिन सरकार मात्र 500 रुपये मानदेय बढ़ाकर उनसे बंधुवा मजदूर की तरह काम ले रही है।
प्रदेश महामंत्री संगीता यादव ने कहा कि सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिला महामंत्री कुशीनगर नाथू प्रसाद गौड़ ने कहा कि रसोइया नियुक्ति शासनादेश में पाल्य अनिवार्यता है। जबकि इस योजना में अधिक उम्र की महिलाएं काफी संख्या में कार्यरत है।
धरने में लाली देवी, आरएन भारती, साजिदा खातून, रामदरश पाल, आरती मिश्रा, रमेश प्रजापति, रेखा देवी, पह्लाद निषाद, रणजीत भारती आदि उपस्थित रहीं। संवाद