फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उमड़ते-घुमड़ते रहे बादल, उमस भरी गर्मी करती रही परेशान

Tue, 30 Jul 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विभाग ने आज और कल बारिश का जताया है अनुमान
विज्ञापन

- बड़हलगंज समेत कुछ इलाकों के गांवों में सोमवार को हुई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम के रुख में उठा-पटक का सिलसिला जारी है। सोमवार को पूरे दिन बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। दोपहर में तीखी धूप के चलते उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। हालांकि, बड़हलगंज समेत कुछ इलाकों में शाम को बारिश से फौरी राहत मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन




पिछले एक सप्ताह से बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। इससे दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को दोपहर तक तीखी धूप निकलने से गर्मी सताती रही। सोमवार को दिन में बादल छाए रहने से तीखी धूप से राहत मिली। लेकिन, उमस भरी गर्मी पूरे दिन परेशान करती रही। मौसम विभाग ने सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं दिन में न्यूनतम आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज किया गया। यह पिछले चौबीस घंटे के मुकाबले में आर्द्रता और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक मानसून द्रोणिका गुजरने के चलते मौसम में बदलाव का आसार जताया है। 30 व 31 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें