फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2024: नए साल के जश्न में डूबा गोरखपुर, उमड़ी भीड़ तो थम गया शहर

Tue, 02 Jan 2024 10:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
रामगढ़ताल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
नए साल के पहले दिन पूरा शहर जश्न में डूबा रहा। दोपहर में जब मौसम ने साथ दिया तो जश्न मनाने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, यूनिवर्सिटी चौराहा समेत शहर के करीब-करीब तमाम चौराहों पर जाम लग गया। इस भीड़ की वजह से शहर थम सा गया। गोरखनाथ मंदिर, बुढि़या माई मंदिर, रेल म्यूजियम और रामगढ़ताल के किनारे जाने वालों के चलते शहर के सभी प्रमुख चौराहे दोपहर एक बजे से शाम 7 सात बजे तक जाम रहे। चिड़ियाघर के सामने भी दोपहर से लेकर शाम पांच बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।

 
विज्ञापन

2 of 7
रामगढ़ताल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
सुबह 10 बजे तक ठंड के चलते सड़कों पर कम ही लोग नजर आ रहे थे। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और अन्य जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे आसमान साफ होने लगा। सूरज की किरणें चमकीं तो घर में दुबके लोग भी जोश में आ गए और लोग घूमने शहर में निकल पड़े।

 
विज्ञापन

3 of 7
नए साल का जश्न। - फोटो : अमर उजाला।
युवा जोड़े जहां चिड़ियाघर और रामगढ़ताल के किनारे पहुंचे तो वहीं उम्रदराज लोगों की पसंद गोरखनाथ मंदिर और बुढि़या माई मंदिर रहा। छोटे बच्चों को लेकर लोग रेल म्यूजियम भी पहुंचे। इन सब जगहों पर लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ी कि मोहद्दीपुर में मॉल के सामने से लेकर चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही।

 

4 of 7
रामगढ़ताल और गोरखनाथ मंदिर में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
यहां से आगे बढ़ते ही पार्क और रेल म्यूजियम के सामने सड़क पर खड़ी गाड़ियों और रेहड़ी की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। रेल म्यूजियम के बगल से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क भी पार्किंग और ठेला-खोमचाें की वजह से भरी नजर आई। रेलवे स्टेशन से गोरखनाथ मंदिर रोड पर बढ़ते ही धर्मशाला पुल के पास जाम लगा था।

 
विज्ञापन

5 of 7
गोरखपुर में जाम - फोटो : अमर उजाला।
यातायात चौराहे से चार पहिया वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से जाने की सलाह दी जा रही थी। गोरखनाथ ओवरब्रिज से लेकर मंदिर के आगे तक सड़क जाम थी। युवाओं का उमंग और उल्लास सबसे ज्यादा रामगढ़ताल के किनारे देखने को मिला। पैडलेगंज से लेकर नौका विहार तक कई जगह बैरिकेडिंग के बावजूद सड़क पर पांव रखने में दिक्कत बनी रही। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

 
विज्ञापन

6 of 7
नए साल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला।
चिड़ियाघर के सामने दोपहर में ही जाम लग गया था। दोपहर तीन बजे चिड़ियाघर से बाहर निकलने वालों को शहर के बजाय खोराबार की तरफ मोड़ना पड़ रहा था। पार्कों में भी बड़ी संख्या में लोग उमड़े। आंबेडकर पार्क, विंध्यवासिनी पार्क, लालडिग्गी पार्क में बड़ी संख्या में लोगों ने दिन बिताए। गोलघर में भी लोगों की खूब भीड़ रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भीड़ को संभालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
फूल व गुलदस्ता भेंटकर लोग अपने प्रिय को बधाई और शुभकामनाएं देते रहे। लोगाें ने माल में खरीदारी कर और फिल्म देखकर भी नए वर्ष का पहला दिन मनाया। इसके चलते दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक रुक रुककर सड़कों पर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें