फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीएम तक पहुंचा भटहट में लाइन शिफ्टिंग का मामला

Wed, 10 May 2023 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट क्षेत्र के बजहां गांव में 20 दिनों से बाधित है बिजली
विज्ञापन

डीएम ने पुलिस प्रशासन को दिए कार्रवाई के निर्देश

भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बजहां गांव में लाइन शिफ्टिंग को लेकर विवाद का मामला अब डीएम तक पहुंच गया है। कोई समाधान नहीं निकलता देख बिजली विभाग के अधिकारियों ने डीएम को मामले की जानकारी दी। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, डीएम ने इस मामले में पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, बजहां गांव में लाइन शिफ्टिंग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। एक पक्ष लाइन शिफ्टिंग का समर्थन तो दूसरा विरोध कर रहा है। इसकी वजह से गांव में 20 दिनों से आपूर्ति बाधित है। बिजली विभाग के अधिकारी गांव में कई बार जा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके लिए सोमवार को पुलिस चौकी भटहट में पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन ग्रामीण नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता संदीप मौर्या ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें प्रकरण से अवगत कराया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मामले से डीएम को अवगत करा दिया गया है। डीएम ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। निर्देश के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें