फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कॉमर्स व अर्थशास्त्र की निरस्त परीक्षाएं आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में 17 दिसंबर को होने वाली बीकॉम और बीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं निरस्त हो गई थीं। वह परीक्षाएं 28 दिसंबर को दोपहर दो से 3:30 बजे के बीच संपन्न होंगी। दरअसल, जेबी महाजन डिग्री कॉलेज, चौरीचौरा में 16 दिसंबर को बीए पांचवें सेमेस्टर के अर्थशास्त्र के प्रश्न पत्र कोड ईसीओ-301 और बीकॉम के कोड सीओएम-302 की परीक्षा थी। उसकी जगह कोड ईसीओ-302 और सीओएम-303 के प्रश्न पत्र बंट गए थे। ये दोनों परीक्षाएं 17 दिसंबर को होनी थीं। एक दिन पहले ही वहां पेपर बंट जाने के कारण डीडीयू प्रशासन ने ईसीओ-302 और सीओएम-303 की 17 दिंसबर को होने वाली परीक्षाएं निरस्त कर दी थी। बाद में इन परीक्षाओं की तिथि 28 दिसंबर घोषित की गई। 1.36 लाख छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा :शनिवार को विश्वविद्यालय समेत विभिन्न केंद्रों पर 1,36,193 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें पहली पाली में 15,034, दूसरी पाली में 40,454 और तीसरी पाली में 80,705 विद्यार्थी शामिल रहे। तीनों पालियों में मिलाकर कुल 1762 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें