फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने युवती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी (गोरखपुर)। इलाके के हुड़रा चौराहे पर रविवार को युवती से छेड़खानी और विरोध करने पर शोहदों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताकि, खजनी इलाके की रहने वाली युवती का मोबाइल फोन नंबर हासिल कर युवक कई दिनों से फोन पर परेशान कर रहा है। रविवार को युवती घर से निकली और हुड़रा चौराहे पर किसी काम से पहुंची थी। उसके पीछे लगे मनचले युवकों ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती द्वारा विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
युवती ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी सांखडांड़ निवासी अर्जुन निषाद और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें