फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाकू मारकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव- हाथ-पांव पर मिले घाव के निशान

Sat, 08 Mar 2025 01:00 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

युवक के गले और पैर पर चाकू के गहरे निशान दिखे। बताया जाता है कि युवक बगल के गांव में आई बारात में नाच देखने के लिए रात में ही घर से निकला था। मृतक के पिता ने बताया कि रात 8:00 बजे के करीब उससे बात हुई तो कहा कि सुबह तक मैं घर आ जाऊंगा।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस, मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला थाना क्षेत्र के गांव खिरकिटा दुबे गांव के सरकारी ट्यूबबेल के पास गेंहू के खेत में सत्यम कुमार(22) पुत्र रामनेवास का क्षत विक्षत् अवस्था में शव मिला। घर से खेत जा रही उसकी मां ने सबसे पहले शव को देखा और रोने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


आवाज सुनकर खेत के आस-पास काम कर रहे दूसरे ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
युवक के शरीर पर कई जगह चाकू से गोदे जाने के लिए निशान मिले।

गले और पैर पर चाकू के गहरे निशान दिखे। बताया जाता है कि युवक बगल के गांव में आई बारात में नाच देखने के लिए रात में ही घर से निकला था। मृतक के पिता ने बताया कि रात 8:00 बजे के करीब उससे बात हुई तो कहा कि सुबह तक मैं घर आ जाऊंगा आप परेशान न हो।
विज्ञापन


मृतक युवक अविवाहित था। थानाध्यक्ष गोला वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। परिजन के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें