पिपराइच। पिपराइच से उनौला रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार की सुबह पोल संख्या 577-78 के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान देखकर वहां काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना गेट मैन और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने आसपास के लोगों ने पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की पहचान मोनू पुत्र शिवदत्त राजभर ग्राम अगया, पिपराइच के रूप में हुई। वह सुबह आठ बजे मजदूरी करने गोरखपुर जा रहा था। पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जाहिर की है। पिपराइच पुलिस मामले की जांच कर रही है।