फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शेरवानी के दुपट्टे से लटका मिला युवक का शव, मुंबई का मूल था निवासी- गोरखपुर में करता था रोजगार

Thu, 17 Jul 2025 11:16 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अमित बिजला (35) गोरखनाथ थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली में 1008 मकान नंबर में वर्ष 2022 से रहते थे। वह मूलरूप से 12/10 नवजीवन सोसाइटी, मुंबई के रहने वाले थे। गोरखनाथ क्षेत्र में वह चॉकलेट की फैक्टरी संचालित करते थे।
विज्ञापन
गोरखनाथ खुदकुशी में अमित बिजला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 5:30 बजे मुंबई के युवक अमित बिजला (35) का शव घर में शेरवानी के दुपट्टे से पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को लेकर मुंबई चले गए। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पारिवारिक कलह में खुदकुशी की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमित बिजला (35) गोरखनाथ थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली में 1008 मकान नंबर में वर्ष 2022 से रहते थे। वह मूलरूप से 12/10 नवजीवन सोसाइटी, मुंबई के रहने वाले थे। गोरखनाथ क्षेत्र में वह चॉकलेट की फैक्टरी संचालित करते थे। मकान में भांजा अक्षय और दोस्त निलेश जायसवाल रहते थे।

दोस्त निलेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को अमित घर पर अकेले थे। दोपहर में उसने अक्षय को ऑर्डर देने के लिए कहा था। शाम के समय वह बाल कटवाने गया था। शाम करीब 5:30 बजे वापस आकर दरवाजे का बेल बजाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि हॉल में अमित का शव शेरवानी के दुपट्टे से पंखे से लटका हुआ है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची गोरखनाथ थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। बुधवार को मुंबई से परिजन आए और पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर चले गए। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि युवक का शव हॉल में फंदे से लटका मिला था। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को लेकर चले गए। युवक पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था।

छह माह पहले हुई थी शादी
अमित बिजला की शादी छह माह पहले मुंबई की रिया जायसवाल से हुई थी। वह अमित के माता-पिता के साथ मुंबई में रहती थी। बताया जा रहा है कि दोनों में पिछले कुछ दिनों से रिश्ते ठीक नहीं थे। इसी बात को लेकर अमित तनाव में था। कई बार बहस भी हो चुकी थी।

अमित माता-पिता के एकलौते संतान थे। वह डिप्रेशन में भी थे। इसी से आशंका जताई जा रही है कि तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें