फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्ची का शव मिला नाले में: तीन दिन से थी 'लापता', सहजनवा थाने में दर्ज थी गुमसुदगी- ऐसे हुई जानकारी

Tue, 02 Dec 2025 12:54 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पिता पन्नेलाल ने बताया कि उनकी बेटी निजी स्कूल में सातवीं की छात्रा थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पिता के अनुसार, शनिवार दोपहर प्रियंका खेत की ओर गई थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहजनवां थाना क्षेत्र के माड़र गांव से तीन दिन से लापता 12 वर्षीय प्रियंका का शव सोमवार दोपहर गांव के पास स्थित नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची 29 नवंबर से लापता थी। परिजनों ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पिता पन्नेलाल ने बताया कि उनकी बेटी निजी स्कूल में सातवीं की छात्रा थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पिता के अनुसार, शनिवार दोपहर प्रियंका खेत की ओर गई थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।

सोमवार दोपहर गांव की कुछ महिलाएं नाले की तरफ गई थीं। वहां नाले में एक चप्पल तैरता देख उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत यह बात प्रियंका के घरवालों को बताई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नाले में खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बच्ची का शव मिल गया। सूचना मिलते ही सहजनवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें