फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवती का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 20 Jul 2024 02:34 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

भटहट के गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल डुमरी नंबर दो के खजुरहिया टोले पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे महिला का शव दुपट्टा के फंदा से लटकता हुआ मिला। सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर जाकर घटना की जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन


वहीं, शव को फोरेंसिक टीम की जांच के बाद उतारा गया। मृतका करीब दो माह से युवक के साथ रह रही थी। मृतिका की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल सखनी के टोला मक्खनपुर निवासी पलटन निषाद के पुत्री सुमन की शादी करीब तीन वर्ष पहले महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में हुई थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उसका पति छोड़ दिया था।
विज्ञापन


बाद में पीड़िता द्वारा केस कर दिया गया था। ऐसे में वह मायके में रह रही थी। यहां एक युवक से उसका अफेयर चल रहा था।  इस दौरान शनिवार की सुबह घर के कमरे में अचानक युवती का फांसी के फंदे से लटकता शव मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें