फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रशासन का रुख नरम, अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी

Thu, 04 May 2023 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
कैंपियरगंज में बुधवार को बैठक करते अ​धिवक्ता। 
विज्ञापन
एसडीएम ने कैंपियरगंज तहसील बार एसोसिएशन को लिखा पत्र
विज्ञापन


तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हड़ताल पर हैं अधिवक्ता
कैंपियरगंज। तहसील प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं के आंदोलन में नया मोड़ आ गया है। एसडीएम ने तहसील बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर बातचीत के लिए बुलाया है। उनका कहना है कि बातचीत से मसले को सुलझाया जा सकता है। उधर, अधिवक्ताओं ने बुधवार को बैठक कर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि तीनों अफसरों के स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
तहसीलदार, नायब तहसीलदार व उपजिलाधिकारी के न्यायालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता बीते 27 अप्रैल से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। बुधवार को बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं ने बैठक कर आंदोलन को बढ़ाने का निर्णय लिया। अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के स्थानांतरण होने तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। आंदोलन को गति देने के लिए बार के कनिष्ठ मंत्री गोविंद शरण पाठक को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बोले- हड़ताल से नहीं निकलेगा समाधान



एसडीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि बुधवार को उन्होंने बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर वार्ता का अनुरोध किया है। अधिवक्ताओं को चाहिए कि वे सकारात्मक सोच रखते हुए अपनी बात को प्रस्तुत कर मामले का पटाक्षेप करें। हड़ताल से समाधान नहीं निकल सकता है। यदि अच्छी सोच से बातचीत करते हैं तो ऐसा कोई मामला नहीं है कि समाधान नहीं हो। तहसीलदार राकेश कुमार कनौजिया ने कहा कि हड़ताल कोई विकल्प नहीं है। अधिवक्ता हठ छोड़कर समस्या का समाधान करने में तहसील प्रशासन का सहयोग करें। तहसील प्रशासन ने हमेशा बार एवं बेंच में समन्वय कर सद्भावना को स्थापित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें