फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कामरेड सुधाकर यादव और जीरा भारती की गिरफ्तारी असांविधानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भाकपा (माले) की तरफ से मंगलवार को उप्र में प्रशासनिक दमन, पुलिसिया मनमानी और वामपंथी नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाने के खिलाफ राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया गया। राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव तथा मिर्जापुर जिला सचिव कामरेड जीरा भारती को तीन जनवरी को मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र से बिना वारंट, बिना कारण बताए गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। सदस्य कामरेड राजेश साहनी ने कहा कि यह गिरफ्तारी नहीं, बल्कि जरूरतमंद-आदिवासियों के पक्ष में आवाज उठाने वालों को डराने की साजिश है। वहीं, भाकपा (माले) के जिला सचिव कामरेड राकेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में असहमति की हर आवाज उठाने वालों को जेल में डालने की कोशिश की जा रही है। लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में वन विभाग व प्रशासन की ओर से चार पीढ़ियों से बसे गरीब आदिवासियों को बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें