जनसंपर्क कर गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
गोरखपुर। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सात दिवसीय अभियान के क्रम में भाजपाइयों ने रविवार को शहर के विभिन्न वार्डों में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विकास कार्यों के पत्रक बांटे। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने तिवारीपुर इलाके में टोल फ्री नंबर 9090-90-2024 पर मिस्ड कॉल करा के प्रधानमंत्री मोदी के नौ वर्ष की उपलब्धियों के विषय में बताया। डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर वार्ड बूथ नंबर 137 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, रुस्तमपुर में अच्युतानंद शाही, आर्य नगर में शशिकांत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में देवेश श्रीवास्तव, कृष्णा नगर में इंद्रमणि उपाध्याय, बौलिया कॉलोनी में ओम प्रकाश शर्मा, राजेंद्र नगर में बृजेश मणि मिश्रा, राप्ती नगर में दयानंद शर्मा ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान आनंद अग्रहरि, अष्टभुजा श्रीवास्तव, रूपेश गुप्ता, सिद्धांतों घोष ,अमितेशवर पांडेय, अजय मणि त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश शर्मा, रणविजय शाही, जितेंद्र चौधरी जीतू समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद