फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल की उपलब्धियां: 11 जुलाई को एम्स मनाएगा अपना स्थापना दिवस, मेधावियों का होगा सम्मान

Tue, 07 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त) स्थापना दिवस पर स्वागत संबोधन देंगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस विशेष अवसर के लिए सम्मानित विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में 11 जुलाई को अपना सातवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित करेगा। संस्थान के ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सात वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोटवाल, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री प्रो. डॉ. हेमंत कुमार, अध्यक्ष, एम्स गोरखपुर करेंगे।

वहीं, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त) स्वागत संबोधन देंगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस विशेष अवसर के लिए सम्मानित विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


एम्स गोरखपुर ने पिछले सात वर्षों में पूर्वांचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने और अनुसंधान को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। स्थापना दिवस समारोह संस्थान की इसी गौरवपूर्ण यात्रा का उत्सव होगा और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें