फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: थाईलैंड के राजदूत पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, लिया आशीर्वाद- दोनों देशों के संबंधों पर की चर्चा

Tue, 18 Jun 2024 11:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
राजदूत डॉ परविंदर सिंह ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन कर द्वारिका तिवारी से बातचीत की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाईलैंड के राजदूत और यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड पीस इंस्टीट्यूट एम्बेसडर डॉ. परविंदर सिंह थाईलैंड से अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां एक होटल में विश्राम करने के बाद वह सुबह करीब 11:45 बजे गुरु गोरखनाथ बाबा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन


दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर में मठ कार्यालय प्रभारी द्वारिका तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान दोनों देशों के आपसी संबंध कैसे बेहतर हों इस पर चर्चा की। इसके बाद डॉ. परविंदर सिंह ने कुशीनगर के लिए प्रस्थान किया।

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे राजदूत डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि हमने गोरखनाथ मंदिर का दर्शन किया, इस दौरान मंदिर के मठाधीश द्वारिका तिवारी से हमने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान एक बुद्ध की मूर्ति बनाने पर भी चर्चा हुई। जिससे दोनों देशों के आपसी संबंध अच्छे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें