फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 43.6 डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा, 19 से बदल सकता है मौसम का मिजाज

Mon, 17 Jun 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के तल्ख तेवर लोगों को परेशान किए हुए है। तेज धूप और लू के बीच लोग बेहाल हो गए हैं। मौसम विभाग ने गोरखपुर में सोमवार सुबह 8 बजे के बाद लू को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, विभाग ने अगले दो दिनों तक किसी भी तरह की राहत न मिलने की बात कही है। वहीं गर्म हवाएं चलने से रात का तापमान बढ़ने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 19 जून से मौसम बदलने और हवा की दिशा बदलने से कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

इस भीषण गर्मी में रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, यह सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसका कारण चल रही गर्म पछुआ हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी। ऐसे मौसम में दोपहर के तेज धूप में कुछ देर भी चलने वाले लोगों को पसीने से तर-बतर होना पड़ा। जिले में रविवार को अधिकतम एवं न्यूनतम में 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। ज्यादातर एसी भी 42 डिग्री से अधिक तापमान में काम नहीं कर रहे थे। यहीं कारण है कि लोग सोलर पैनल और बैटरी वाला से चलने पंखा खरीद रहे हैं, ताकि बिजली जाने पर भी कुछ राहत मिल जाए।
दिन में कूलर, पंखे से गर्म हवा निकल रही है, जबकि रात में बिजली उपकरणों की हवा के बीच भी लोगों को पसीना आ रहा है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर में 19 जून से मौसम में बदलाव हो सकता है, जबकि मानसून में हलचल नहीं हो रही है। इसलिए मानसून की दस्तक के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

नहीं हो रही मानसून की हलचल
4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। बिहार में आगे बढ़ने के बाद ही मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी, जबकि सामान्य तौर पर गोरखपुर में 18 जून को मानसून की दस्तक होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें