गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महिला कल्याण व उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ द्वारा कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में योग सप्ताह के तहत राम लखना गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को योग के फायदे बताए गए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं रोजगार के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया। मेकअप एवं ब्यूटीशियन के कोर्स में दो महीने प्रशिक्षित 36 छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षण भी दिया गया।
महिला की क्लब अध्यक्ष सरोज पांडेय ने शुभारंभ करते हुए कहा कि योग प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना है। अध्यक्षता प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रो फेसर मीनू ने किया। सचिव डॉ प्रियंका राय ने संचालन किया।
कार्यक्रम में डॉ पूजा लोहिया, डॉ ज्योति, डॉ रीना बंका, योग प्रशिक्षिका नीलम सिंह एवं कंचन सिंह समेत करीब 80 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ब्यूरो