फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधिकारी पहुंचे....महिलाएं हाथ में लाठी, डंडा, ईंट-पत्थर लेकर आ गई, आखिर ऐसा क्या हुआ

Thu, 27 Mar 2025 03:54 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

भाऊपुर (मोतीपाकड़) में खलिहान की जमीन पर गांव निवासी रामबृक्ष पुत्र सर्वजीत ने अवैध रूप से कब्जा किया गया था। चौरीचौरा तहसीलदार के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार संजय सिंह राजस्व टीम के साथ गाटा संख्या-521 पर खलिहान की जमीन को खाली कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन
खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान हाथ में ईंट लेकर जेसीबी को रोक विरोध जताती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के भाऊपुर (मोतीपाकड़) में खलिहान की जमीन पर न्यायालय के आदेश पर अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची तहसीलदार व राजस्व टीम को महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाएं हाथ में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे लेकर आ गईं।

विज्ञापन


इस दौरान हंगामे के चलते अभियान को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। महिलाओं का आरोप था कि चुनावी रंजिश में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद फिर से अतिक्रमण हटाना शुरू हुआ।

क्षेत्र के भाऊपुर (मोतीपाकड़) में खलिहान की जमीन पर गांव निवासी रामबृक्ष पुत्र सर्वजीत ने अवैध रूप से कब्जा किया गया था। चौरीचौरा तहसीलदार के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार संजय सिंह राजस्व टीम के साथ गाटा संख्या-521 पर खलिहान की जमीन को खाली कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन


कार्यवाही शुरू होते ही महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाएं जेसीबी मशीन के सामने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे लेकर हंगामा करने लगीं। उनका आरोप था कि चुनावी रंजिश को लेकर कब्जा खाली कराया जा रहा हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

नायब तहसीलदार संजय सिंह ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। नायब तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने राजस्व टीम के साथ मौके पर गए थे।

आदेश का अनुपालन कराया गया है। मौके पर कुछ महिलाओं ने विरोध जताते हुए जेसीबी मशीन को रोक दिया था। पुलिस के समझाने-बुझाने पर वह शांत हो गईं। इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें