फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी की उम्र का होगा परीक्षण, बाल कल्याण समिति को सौंपी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
11 मई का पीडीएफ लगना है-
विज्ञापन

- गुलरिहा क्षेत्र में 17 साल की किशोरी का 45 साल के व्यक्ति से निकाह की कोशिश का मामला




- आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को नहीं मिली तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी


भटहट। गुलरिहा क्षेत्र में आकर किशोरी से निकाह की कोशिश के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। किशोरी के उम्र का परीक्षण कराने के लिए पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। उम्र का निर्धारण होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुुधवार की शाम सात बजे किशोरी का निकाह राजस्थान, बीकानेर से आए 45 साल के व्यक्ति से कराया जा रहा था। इसकी सूचना किसी ने गुलरिहा पुलिस को दी। शिकायत की भनक लगने पर दूल्हा और उसके साथ आए लोग भाग निकले थे। दूल्हे की उम्र अधिक होने की जानकारी किशोरी को नहीं थी। उसने शादी का विरोध जताया था।
0000
पहले शादी के लिए हुई राजी, दूल्हे की उम्र देखकर लगी रोने
पुलिस के अनुसार किशोरी बेहद ही गरीब है। उसके माता-पिता के परिचित एक व्यक्ति ने अच्छी शादी कराने का झांसा दिया था। उसने बताया था कि वह बिटिया की शादी बीकानेर के युवक से करा देगा। ससुराल में जाकर वह सुखी रहेगी। इस चक्कर में पड़कर किशोरी के माता-पिता राजी हो गए। किशोरी अधिक उम्र का दूल्हा देखकर रोने लगी। फिर भी उस पर शादी का दबाव बनाकर परिजनों ने रस्म शुरू करा दी। इसकी सूचना पाकर पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटकिशोरी को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। उसके उम्र का निर्धारण करने के लिए मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। उम्र का निर्धारण होने के बाद उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें