फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भैंस चराने गई किशोरी की नदी में डूबने से मौत

Sun, 23 Jun 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी में शनिवार सुबह एक किशोरी का उतराया हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव दिखने की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की पहचान कृष्णानगर वार्ड निवासी बेचन यादव की 15 वर्षीय पुत्री संगीता यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, शुक्रवार की शाम चरने गई भैंस अपने से ही घर आ गई, लेकिन संगीता नहीं दिखी। घर वाले उसे नदी तक ढूंढने गए इस बीच काफी रात हो गई। अनहोनी की आशंका के बीच थक हारकर परिजन घर लौट आए। मछुआरों ने शुक्रवार को बूढ़ी राप्ती नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। शनिवार की सुबह मछुआरे जाल निकाल रहे थे तो संगीता का शव भी जाल में फंसकर बाहर निकल आया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही एसओ रोहित उपाध्याय फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच की। बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से मृत्यु का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें