संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाला छात्र घर से स्कूल के लिए निकला और घर नहीं लौटा। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता अंजू राय निवासी घोरखल ने बताया कि वह परिवार व बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती हैं। 30 अक्तूबर की सुबह 8 बजे उनका लड़का दिवेश राय (15) घर से स्कूल के लिए निकला, मगर स्कूल न जाकर कहीं और चला गया है। बेटे का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। संवाद