फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गौर्रा नदी में डूबा किशोर, तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने महिला पर किशोर को ढकेलने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झंगहा(गोरखपुर)। गगहा क्षेत्र के गौरा घाट पक्का पुल से 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गौर्रा नदी में डूब गया। सूचना पर पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंची। नदी में किशोर की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने एक महिला पर किशोर को नदी में ढकेलने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दुबे टोला निवासी अखिलेश यादव शुक्रवार दोपहर तकरीबन दो बजे गौरी घाट पक्का पुल पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके साथ एक महिला भी थी। वह कुछ देर तक पुल पर बातचीत कर रहा था। इस बीच अखिलेश ने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम चौरीचौरा प्रशांत वर्मा, तहसीलदार नीलम तिवारी तथा झंगहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। अखिलेश ट्रैक्टर-ट्राॅली चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजन अखिलेश से बातचीत करने वाली महिला पर नदी में धक्का देकर गिराने का आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें