फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तिवारीपुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर किशोर की मौत, मचा हड़कंप

Sat, 25 Nov 2023 04:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हर्षवर्धन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में तिवारीपुर इलाके के निजामपुर गोड़ियाना चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर हर्षवर्धन (14) की मौत हो गई। हादसे में हुई मौत के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शुक्रवार को ही हर्षवर्धन की चचेरी बहन की डोली उठी थी। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इसी बीच इस मौत से मातम छा गया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर फरार हो गया। थाने में पिता ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं हादसे से आसपास के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निजामपुर निवासी केसरी नंदन का बेटा हर्षवर्धन आठवीं कक्षा में पढ़ता था। घर में शादी होने की वजह से रिश्तेदार भी आए थे, वे सब शुक्रवार को वापस जा रहे थे। घर में सभी कामकाज में व्यस्त थे। इस दौरान हर्षवर्धन घर के बाहर घूम रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में हर्षवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर पास के अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन


हर्षवर्धन के पिता केसरी नंदन समाचार पत्र विक्रेता हैं। बेटे की मौत की खबर पाते ही उनके घर पर लोेगों की भीड़ एकत्र हो गई। सभी दुखी परिवार को संभाल रहे थे। पिता ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें