फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फंदे से लटक कर किशोरी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में मंगलवार की दोपहर 15 वर्षीय किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने किसी युवक से प्रेम प्रसंग होने के कारण खुदकुशी करने की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके की किशोरी पादरी बाजार में एक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया की दोपहर में घर पर कोई नहीं था, उसी दौरान कमरे में दुपट्टा का फंदा बनाकर बेटी ने खुदकुशी कर ली। उसके भाई ने देखा तो परिजनों को बताया। परिजन शव को फंदे से उतारकर पादरी बाजार स्थित एक डॉक्टर के पास ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें