फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम दोस्त ने किशोरी को किया अगवा, शादी का झांसा देकर ले गया अपने साथ- अयोध्या का युवक गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाली किशोरी 16 जनवरी की दोपहर लगभग दो बजे मोबाइल फोन लेकर घर से निकली थी। जब शाम तक वह नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। आस-पड़ोस, रिश्तेदारों और सहेलियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने किशोरी के लापता होने की जानकारी गोरखनाथ थाने में दी और अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती करने के बाद उसे अगवा करने वाले आरोपी आरिफ को शनिवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जबकि किशोरी को पहले ही खोज लिया था। आरोपी अयोध्या के इटौजा स्थित विरौली गांव का निवासी है। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाली किशोरी 16 जनवरी की दोपहर लगभग दो बजे मोबाइल फोन लेकर घर से निकली थी। जब शाम तक वह नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। आस-पड़ोस, रिश्तेदारों और सहेलियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने किशोरी के लापता होने की जानकारी गोरखनाथ थाने में दी और अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी मदद से जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि अयोध्या के आरिफ ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को बहकाया और शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन


सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी आरिफ को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें