फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीजड़ी पर्व: सिंधी गानों पर झूमीं महिलाएं

Mon, 04 Sep 2023 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिंधी समाज का पवित्र पर्व तीजड़ी महोत्सव रविवार को जटाशंकर स्थित लक्ष्मी सत्संग भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों के इस पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें सिंधी समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिंधी समाज की गुरु माता माया देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ कराया। इसके बाद गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। इस बाद महिलाओं ने सिंधी गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। क्विज प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम का संचालन शालिनी शर्मा व पायल कुकरेजा ने किया।
इस अवसर पर मीरा करमचंदानी, छाया सिंघानी, अमृता लखमानी, सरिता इसरानी, संध्या शर्मा, धारा, पूजा, सौम्या, आरती, मोनिका, सुजाता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें