फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फाइनल में भिड़ेगी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मंगलवार को राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। अपने-अपने मुकाबले जीतकर स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की टीम फाइनल में पहुंची। बृहस्पतिवार को खिताबी भिड़ंत हाेगी।
पहले सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने लखनऊ मंडल की टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के 42वें मिनट में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम की खिलाड़ी रश्मि रायकवार ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के रेफरी अमित गुप्ता और रूपेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की टीम ने झांसी मंडल की टीम को 7-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। लखनऊ हॉस्टल की ओर से मधु और लकी कुमारी ने एक-एक, मनीषा ने दो और पीतांबरी कुमारी ने तीन गोल किए। जावेद खान और मोहम्मद रफीक मैच रेफरी रहे। टेक्निकल टेबल पर सुनीता तिवारी और अशोक ओझा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें