उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को दयानंद इंटर कॉलेज बक्शीपुर में हुई। बैठक में 11 दिसंबर को सेवा सुरक्षा व पुरानी पेंशन की बहाली सहित तीन मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय लखनऊ पर आयोजित धरना-प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा कि सरकार शिक्षा का निजीकरण करना चाहती है। ऐसे में हमें जरूरत है संगठित होकर संघर्ष करने की। बैठक में जेपी नायक, रामबहाल त्रिपाठी, जगतारण शरण, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, डॉ. अजय कुमार पांडेय, हीरा लाल गौड़ आदि मौजूद रहे।