गोरखपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और टीएफआई के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा के निर्देश पर 18 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर के कार्यालय पर विशाल धरना आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे और जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा ने सभी शिक्षकों से 11 बजे से पहले ही धरना स्थल पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।