गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ने दूसरे दिन भी ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध जारी रहा। काली पट्टी बांधकर पूरे दिन शिक्षण कार्य किया। एक भी शिक्षक ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।
जिले में कार्यरत कुल 12,520 शिक्षकों में से एक भी शिक्षक ने ऑनलाइन अटेंडेंट नहीं लगाया। शिक्षकों ने मैनुअल रजिस्टर पर ही सुबह और शाम की उपस्थिति दर्ज की। कैंपियरगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय महावनखोर, पिपरौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिछौरा, प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर सहित किसी विद्यालय में ऑनलाइन अटेंडेंट नहीं किया गया।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर शाही ने बताया पूरे सप्ताह शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। शिक्षक सोमवार को फिर जिलाधिकारी को ऑनलाइन अटेंडेंट के संबंध में ज्ञापन देंगे।