फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समाज ने हमेशा भाजपा का साथ दिया : सहजानंद

Mon, 12 Feb 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हर जिले में एक प्रभावी शिक्षक सम्मेलन आयोजित कराने की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य प्रधानमंत्री ने संगठन को दिया है। उनके संकल्प को साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज ने हमेशा से भाजपा का साथ दिया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी प्रबुद्ध शिक्षक समाज के सहयोग की भाजपा को विशेष जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों के साथ शिक्षण संस्थानों को भी भाजपा की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता अजय सिंह ने और संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। बैठक में राकेश श्रीवास्तव, हरि कृष्णा बरनवाल, संतोष सिंह, सुभाष सिंह, आशुतोष सिंह, संजीव कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
_______
याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय किए गए याद
गोरखपुर। भारतीय जनसंघ और भाजपा को वैचारिक अधिष्ठान देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय पर गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महा मानव के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, सोमेश्वर पाण्डेय, अमृत लाल श्रीवास्तव, मधुसूदन पांडेय, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें