फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मकान मालिक से हुए विवाद में हस्तक्षेप करने पर शिक्षक को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल पुलिस ने दर्ज किया केस, बोले, धमकी से इकलौता बेटा नहीं जा रहा स्कूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल में मकान मालिक से हो रहे विवाद के बीच में हस्तक्षेप करने पर शिक्षक को धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी शनि तिवारी पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। शिक्षक का कहना है कि आरोपी ने इकलौते बेटे की हत्या की धमकी दी है। इस वजह से वह स्कूल नहीं जा पा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज है। शिक्षक मकान मालिक के पुराने विवाद में गलत तरीके से तूल देना चाहते हैं। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक श्रीराम पांडेय ने दी तहरीर में लिखा है कि वह चरगावां ब्लॉक के विद्यालय में पिछले पांच वर्षों से सहायक अध्यापक हैं। वह मूल रूप से सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी हैं। श्रीराम पांडेय विद्यालय के नजदीक बैजनाथपुर गांव के चौधरी टोला में किराये पर कमरा ले कर परिवार के साथ रहते हैं। उनके आवास के बगल में शनि तिवारी रहता है।
विज्ञापन

श्रीराम पांडेय का आरोप है कि शनि एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है। शनि ने 10 फरवरी को अकारण मकान मालकिन से झगड़ा किया तब श्रीराम विद्यालय पर थे। जब वह घर पहुंचे तो शनि शराब पीकर आया और गाली देने लगा तब उन्होंने पुलिस को फोन से सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

शनि तभी से उनसे खुन्नस रखने लगा और आए दिन फोन करके धमकी देने लगा। 25 सितंबर को रात करीब साढ़े 10 बजे शनि ने फोन करके उन्हें और उनके इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें