फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव: प्रत्याशी ने अपर आयुक्त को मतगणना ड्यूटी से हटाने की मांग की

Tue, 27 Oct 2026 05:03 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

अजय सिंह का आरोप है कि अजय सैनी पिछले चुनाव में भी इसी निर्वाचन क्षेत्र में तैनात थे। उन्होंने दावा किया कि अपर आयुक्त प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी की खुलकर पैरवी करते हैं और उनके प्रति निष्ठा रखते हैं।
विज्ञापन
एमएलसी प्रत्याशी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अजय सिंह ने अयोध्या मंडल के अपर आयुक्त अजय सैनी को मतगणना ड्यूटी से हटाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजकर अधिकारी की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।

अजय सिंह का आरोप है कि अजय सैनी पिछले चुनाव में भी इसी निर्वाचन क्षेत्र में तैनात थे। उन्होंने दावा किया कि अपर आयुक्त प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी की खुलकर पैरवी करते हैं और उनके प्रति निष्ठा रखते हैं। अजय सिंह ने इन आरोपों के आधार पर निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी को गणना ड्यूटी से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें