फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव : 79.32 फीसदी शिक्षकों ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान का अंतिम आंकड़ा शनिवार को निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। सभी 17 जिलों में कुल 54,910 में से 43,553 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह कुल 79.32 फीसदी मतदान रहा। शुक्रवार को मतदान के दिन यह आंकड़ा 79.01 था, पीठासीन अधिकारी की रिपोर्ट जमा होने के बाद यह आंकड़ा .31 प्रतिशत बढ़ गया। सहायक रिर्टर्निंग ऑफिसर एवं कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह दस बजे तक कुल 8,239 मत पड़े थे, जो 15.00 फीसदी था। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 23,174 मतों और 42.20 फीसदी तक पहुंच गया। दोपहर दो बजे तक कुल 35,537 मत डाले गए, जिसका प्रतिशत 64.72 रहा। शाम चार बजे तक मतदान का अंतिम आंकड़ा 43,553 मतों पर पहुंच गया। कुल मतदान प्रतिशत 79.32 दर्ज किया गया। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 54,910 निर्वाचक थे, जिनमें 14,599 महिला और 40,311 पुरुष मतदाता शामिल थे। तृतीय लिंग श्रेणी में कोई निर्वाचक या मतदान दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें