फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घरेलू कलह में शिक्षक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज के रहने वाले थे अनुराग, पत्नी भी महराजगंज में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिकाशाहपुर इलाके के आदित्यपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। शाहपुर थानाक्षेत्र के आदित्यपुरी कॉलोनी बशारतपुर में सोमवार रात पत्नी से विवाद के बाद शिक्षक पति ने खुदकुशी कर ली। शिक्षक की साली के फोन पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो शिक्षक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से प्रयागराज निवासी अनुराग सिंह (38) जूनियर हाईस्कूल प्रयागराज में शिक्षक थे। उनकी पत्नी शर्मिला महराजगंज के परतावल में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। नशा करने की वजह से अनुराग के पिता और भाई उनसे बात नहीं करते थे। 31 दिसंबर की छुट्टी के बाद वह पत्नी के पास चले आए और यहीं रह रहे थे। इधर, अनुराग के छह वर्षीय बेटे से बात करने के लिए उनके पिता, बहू के मोबाइल पर फोन करते थे। आरोप है कि अनुराग इसको लेकर पत्नी से विवाद करते थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम पिता का फोन आने के बाद दोनों में जमकर विवाद हुआ। पिटाई के डर से शर्मिला ने किचन में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और छोटी बहन को फोन किया। बहन की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलने पर अनुराग का शव फंदे से लटका मिला। अनुराग के पिता उच्च न्यायालय प्रयागराज में स्टैंडिंग काउंसिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें