फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्यूआर कोड से जमा होगा टैक्स, भुगतान में मिलेगी सहूलियत

Fri, 19 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
क्यूआर कोड से जमा होगा टैक्स, भुगतान में मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
- शहर में नए भवनों का सर्वे कराने के लिए लगेगा कैंप, पार्षदों का लेंगे सहयोग
विज्ञापन

- नगर आयुक्त ने बकाएदार दुकानदारों का आवंटन निरस्त करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। शहर के भीतर गृह कर (हाउस टैक्स) और दुकानों का टैक्स जमा कराने के लिए क्यूआर कोड लगाया जाएगा। वेबसाइट के जरिए डिजिटल भुगतान की सहूलियत मिलेगी। इससे लोग आसानी से टैक्स जमा करा सकेंगे। नगर निगम ने नई व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को नगर निगम के लाइसेंस एवं रेंट विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम में दर्ज भवनों के बिल जारी करने और बकाया बिल को घर-घर पहुंचाने को कहा।


बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ने नए भवनों का डोर-टू-डोर सर्वे कराकर करारोपण की प्रक्रिया अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि नए भवनों को इसमें शामिल करने के लिए कोई विवाद न करें। भवन स्वामियों से शालीनता से बात करते हुए मोहल्ले के पार्षदों का सहयोग लें। इसकी तिथि निर्धारित करके कैंप भी लगाएं। उन्होंने जीडीए की कालोनियों का टैक्स निर्धारित करने के निर्देश दिए। लाइसेंस विभाग के कर्मचारियों को 54 प्रकार के प्रतिष्ठानों/दुकानों का सर्वे कराने को कहा। इसके अलावा सभी टैक्स, रेंट और लाइसेंस विभाग के कर्मचारियों का डिजिटल पहचान पत्र बनवाने को कहा। बैठक में महानगर के भीतर बंद और किराया न जमा कराने वाले दुकानदारों की दुकानों को निरस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

0000
31 अगस्त तक करें भुगतान, नहीं लगेगा ब्याज
नगर निगम की सीमा में रहने वाले भवन स्वामियों का वित्तीय वर्ष 2023-24 का संपत्ति कर बिल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। नगर निगम की तरफ से जारी सूचना के अनुसार https://nagarnigamgkp.org/ पर उपलब्ध संपत्ति कर बिल को प्रिंट कराकर उसका भुगतान नगर निगम स्थित कंप्यूटर विभाग के काउंटर पर या ऑनलाइन करा सकते हैं। 31 अगस्त 2023 तक टैक्स जमा कराने पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

0000
प्रवर्तन दल ने खाली कराई जमीन
नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को प्रवर्तन दल ने सहारा स्टेट में नगर निगम की एक एकड़ आठ डिस्मिल भूमि को खाली कराया। पैमाइश कराकर उस जगह पर पिलर लगवाया गया। इसके अलावा रानीडीहा के महादेव झारखंडी नंबर दो में जमीन की पैमाइश के लिए नगर निगम के नायब तहसीलदार सतीश चंद श्रीवास्तव को विपक्षी को नोटिस देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें