फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुड फ्राइडे व रविवार को भी जमा होगा टैक्स

Fri, 29 Mar 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ग्रुड फ्राइडे पर्व और रविवार के सार्वजनिक अवकाश के दिन भी गोरखपुर नगर निगम खुला रहेगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निगम के आर्थिक हित में यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार और रविवार को भी नगर निगम में संपत्तिकर एवं राजस्व जमा किए जाएंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण अवकाश है, इसके अलावा 31 मार्च को रविवार होने के कारण सार्वजनिक अवकाश है। नगर आयुक्त ने आदेश दिया है कि संपत्ति कर एवं राजस्व से संबंधित समस्त जोनल कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति इन दिनों में खुलेंगे।
संपत्ति कर विभाग से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य करते हुए संपत्तिकर संग्रहण सुनिश्चित कराएंगे। सभी अधिनस्थ स्टाफ की उपस्थित भी सुनिश्चित कराएंगे। 31 मार्च तक कर एवं करेत्तर राजस्व से संबंधित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगें। अपरिहार्य परिस्थियों में अवकाश स्वीकृत होने के उपरांत ही अवकाश का उपभोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें