फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वजू और नमाज पढ़ने का तरीका सिखाया

Sun, 03 Mar 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में दीनी महफिल हुई, जिसमें वजू व नमाज पढ़ने का तरीका बताया गया। माह-ए-रमजान पर भी रोशनी डाली गई।
मुख्य वक्ता मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि नमाज पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के आंखों की ठंडक है। नमाज इंसान को हर बुराई से दूर रखती है। कुरआन खुद भी पढ़ें, दूसरों को भी पढ़ना सिखाएं। मस्जिद के इमाम मौलाना महमूद रजा कादरी ने कहा कि आधुनिक शिक्षा हासिल कराने से पहले अपने बच्चों को कुरआन पढ़ना सिखाएं, दीन की जरूरी और अहम बातें सिखाएं।
अंत में दरूदो सलाम पढ़कर मुल्क में अमनो अमान की दुआ मांगी गई। महफिल में मुख्तार अहमद, सज्जाद कुरैशी, हाफिज सैफ अली, मुन्ना अली, शमशेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें