गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के एनएसएस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर पेंटिंग तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन और पोस्टर पेंटिंग दोनों ही प्रतियोगिताओं में क्रमश: बीएससी की तनु साहनी ने प्रथम, नैना विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा दिव्या भारती ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह, मुख्य नियंता डॉ. रविंद्र नाथ शुक्ल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल मिश्र, डॉ. अमित राय, डॉ अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संवाद