फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिमारी ठीक करने आया था तांत्रिक, झाड़ फूंक के बहाने किया दुष्कर्म- जेवर-रुपये भी लूट ले गया

Sat, 27 Jul 2024 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बीमारी ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोप  है कि उपचार करने के बहाने उसने नशीला पदार्थ खिला दिया। घटना के बाद घर  में रखे गहने व 15 हजार रुपये लेकर तांत्रिक फरार हो गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार तांत्रिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीमारी ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि उपचार करने के बहाने उसने नशीला पदार्थ खिला दिया। घटना के बाद घर में रखे गहने व 15 हजार रुपये लेकर तांत्रिक फरार हो गया। महिला की शिकायत पर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी तबीयत लंबे समय से खराब है। उसकी ननद ने खजनी के भरोहिया में रहने वाले तांत्रिक दिनेश चौरसिया के बारे में बताया कि वह बीमारी ठीक कर देगा। एक माह पहले मुलाकात होने पर तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने की बात कही।

कहा, इसके लिए घर आकर पूजा करना पड़ेगा। तांत्रिक के बताए अनुसार महिला घर में पूजा कराने को तैयार हो गई। तांत्रिक ने खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया जिसकी वजह से वह अर्धविक्षिप्त हो गई और तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद कमरे में रखे गहने व 15 हजार रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने जब ननद को पूरी बात बताई तो उसने केस दर्ज कराने से मना कर दिया। दो दिन पहले महिला ने पति को आपबीती बताई। पति ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को पूरी घटना से अवगत कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें