फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में निकालें मुहर्रम का जुलूस : एडीएम सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुहर्रम के मद्देनजर मुतवल्लियों के सामने आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए इमाम चौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को 14 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को सौंपा। इस दौरान एडीएम सिटी ने कहा कि सभी मुतवल्ली एक दूसरे से मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के बाद अब्दुल्लाह ने कहा कि मुहर्रम के दौरान आने वाले सभी दिक्कतों से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बारिश के कारण कई जुलूस मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्हें समय रहते हुए दुरूस्त करा लिया जाए। साथ ही अंडरग्राउंड बिछी पाइप लाइन के कारण कई स्थानों पर सड़कें धस गई हैं। उन्हें भी सही करा लिया जाए। नगर निगम की ओर से इमामचौकों के आसपास लाइट लगवााई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में हाजी जान मुहम्मद, हाजी जान मुहम्मद, शकील अहमद अंसारी, एजाज रिजवी, मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी, अकील अहमद मुन्ना, जावेद अंसारी, असरार आलम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें