सिद्धार्थनगर। एएसपी सिद्धार्थ ने शुक्रवार को थाना मोहाना का वार्षिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम मालखाना, शस्त्रागार, लाकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक एवं शौचालय तथा स्नानागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई के लिए अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष मोहाना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-भवन रजिस्टर एवं मालखाना रजिस्टर का निरीक्षण कर अपूर्ण अभिलेखों को तत्काल पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। वाहन चोरी, लूट, नकबजनी,चोरी, महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़/अपराध की घटनाओं पर रोकथाम एवं सघन चेकिंग के लिए नियमित एवं रूटीन पैदल गश्त, वाहन चेकिंग, बैंक चेकिंग, संदिग्ध आदि की चेकिंग प्रभावी तरीके से की जाए। संवाद