फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में हुआ। 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुभारंभ करते हुए सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि आज के परिवेश में ताइक्वांडो आत्म सुरक्षा का बेहतर साधन है। लड़कियों के लिए तो यह वरदान के समान है। कहा कि मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ख्याति प्राप्त करें।
प्रतियोगिता में शिशिर बनर्जी, कृष्णा कुमार, रवि कुमार, शिवम गुप्ता, राज, दिपांश सोनी, अंश यादव, अग्रिम आनंद, आशुतोष कुमार, जयादित्य प्रताप शाही, राजेन्द्र सिंह, विराट प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। सभी विजेताओं को सांसद ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में महेश राजभर, कुंदन राय, रिजवान अहमद फैजी, राहुल राय, रियाज अली, संजय सैनी, चंदन पटेल, उत्सव शर्मा, साहेब सिंह सेठी, राम नारायण चक्रवर्ती, घनश्याम यादव, दुर्गेश, प्रिया सहानी शामिल रहे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सचिव लालदेव यादव, कोषाध्यक्ष आदित्य जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें